2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGBSE Board Result 2025: मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम, एक क्लिक में देखें रिजल्ट

CGBSE Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड के प​रिणाम घोषित हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साथ दोनों क्लास के रिजल्ट जारी किए..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 May 2025, 3:43 PM IST

CG Board Exam Result: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम(photo-patrika)

CG Board Exam Result: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम(photo-patrika)

cgbse chhattisgarh board 10th result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) कुछ देर में हाईस्कूल (10th) और हायर सेकंडरी (12th) परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे महानदी भवन स्थित मंत्रालय में परीक्षा परिणाम घोषित किए। उल्लेखनीय है कि सीजी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 5.71 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बता दें कि सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं (12वीं) का 80.74 प्रतिशत रहा था।

CBSE Board Result 2025: ऐसे रहा परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। वहीं 10वीं बोर्ड का परिणाम 76% है। बता दें कि इस बार 10वीं बोर्ड एग्जाम में 3.28 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। पिछले साल 10वीं के नतीजे 75.64% था।

यह भी पढ़ें: CGBSE Board Result: 7 मई को दोपहर 3 बजे आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

यहां देखें सबसे पहले परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एक साथ दोनों क्लास के परिणाम जारी करेंगे। ऐसे में छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

रिजल्ट देखने के लिए एक और तरीका

SMS से ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट? मोबाइल पर SMS से छत्तीसगढ़ 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज टाइप करें- CG10 Roll Number इसे 56263 पर भेज दें।

अंग्रेजी में सीजी10 लिखने के बाद एक स्पेस देना है और फिर सीजी बोर्ड 10वीं का रोल नंबर लिखना है।