
CGBSE Board Result : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 7 मई बुधवार को हाईस्कूल (10th) और हायर सेकंडरी (12th) परीक्षाओं के परिणाम (Result) जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 मई को दोपहर 3 बजे परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। उल्लेखनीय है कि सीजी बोर्ड (CG Board) परीक्षाओं में इस बार 5.71 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बता दें कि सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं (10वीं) का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं (12वीं) का 80.74 प्रतिशत रहा था।
कैसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।
कहां चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट
जैसे ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं / 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है-
बोर्ड का नाम: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: cgbse.nic.in
रिजल्ट की वेबसाइट: cgbse.nic.in
संबंधित विषय:
Updated on:
7 May 2025, 1:41 AM IST
Published on:
7 May 2025, 1:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.