2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: ब्रेनिश मेगा फेस्ट में बच्चों ने चंद सेकंड में मैथमेटिकल कैलकुलेशन कर चौंकाया

बच्चों ने गणित की गणनाओं का नया रिकॉर्ड दर्ज करवाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में। बच्चों को अबेकस की ग्रेजुएशन उपाधि भी की गई प्रदान।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 30 Apr 2025, 2:30 AM IST

ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट

ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट (Brainish Mega Fest) 2025 का आयोजन 27 अप्रैल को हुआ। इसमें ब्रेनिश अबेकस के राज्यभर के करीब 1300 से ज्यादा बच्चे रायपुर (Raipur) में जुटे। गणित के अंकों की गणनाओं की इस प्रतियोगिता में दीपा मैम ब्रेनिश अबेकस क्लास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। सहित अनेक वर्गों में बच्चों ने प्रतियोगिताएं जीतीं। साथ ही बच्चों ने गणित की गणनाओं का नया रिकॉर्ड भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) में दर्ज करवाया। इस अवसर पर बच्चों को अबेकस की ग्रेजुएशन उपाधि भी प्रदान की गई।यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 6 माह में खोले जाएंगे 8000 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र

Brainish

अबेकस

दीपा मैम ब्रेनिश अबेकस क्लास

ब्रेनिश अबेकस (Brainish Abacus) की ग्रेजुएशन उपाधि प्राप्त करने वाले बच्चों में दीपा मैम ब्रेनिश अबेकस क्लास रायपुर (Raipur) की आद्या सिंह, सैय्यद ऐज़ान अली, सोहम मेहता, शांभवि सिंह परिहार शामिल हैं। अबेकस की स्टेपनसेवन प्रतियोगिताओं में आद्या सिंह चैंपियन रहीं। सोहम मेहता, सैय्यद ऐज़ान अली और सांभवी परिहार विजेता रहे। इसके साथ ही स्टेपजिरो में याशिका ओझा, अरिवन चंद्रा। स्टेप-वन में सानवी सिन्हा, आद्यशा स्वैन, अमोघ जैन, भानु प्रताप बंजारे, ताशि बरडिया, अनय वर्मा। केजी-टू में रितिका टोप्पो, आद्या वर्लयानी, प्रांजल साहू। स्टेप-टू मो. मीरान शेख, संशय ढेबरे, कियान मिस्त्री। स्टेप-थ्री में अद्वैत सिंह, प्रत्यक्ष चंद्राकर, अराध्या गुप्ता। स्टेप-फोर में विवेकानंद माथुर, स्टेप-फाइव में आन्या जैन, कस्तूरी ब्यवहार तथा केसर ब्यवहार। स्टेप-सिक्स में रियांशी श्रीवास्तव विजेताओं में शामिल हैं।यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में खुलेगा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का कैंपस

चैंपियन ट्रॉफी

ग्रेजुएशन उपाधि

Raipur : दीपा मैम ने बताया कि अबेकस बिना कैलकुलेटर से गणितीय गणनाएं (Mathematical Calculations) करने की एक पद्धति है। इसके नियमित अभ्यास से बच्चे गणित की कठिन गणनाएं बिना कैलकुलेटर (Calculator) से कर सकते हैं। साथ ही अनेक बौद्धिक क्षमताएं भी उनमें विकिसित हो जाती हैं। अबेकस की इस प्रतियोगिता में गणित के गुणा, भाग, जोड़, घटाने के सवाल चंद क्षणों में पूरा करना होता है। लंबे-लंबे सवाल कम से कम समय में हल कर बच्चे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं।यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में युवाओं के हित में बड़ा निर्णय, इन परीक्षाओं का शुल्क किया जाएगा वापस