रायपुर

अमित जोगी ने दिए पार्टी में बड़े फैसले के संकेत, कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिखकर कही ये बात

CG Assembly election 2023 : सोशल मीडिया में कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिखकर इस बात के संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कुछ बड़े निर्णय लेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 1:17 PM IST
amit_jogi_news.jpg

रायपुर. CG Assembly election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जल्द ही बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिखकर इस बात के संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कुछ बड़े निर्णय लेगी। जानकारों का कहना है कि पार्टी देश की किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन कर सकती है।

CG Assembly election 2023 : बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से वे लगातार बड़े राजनीतिक दलों के साथ संपर्क करके इसकी संभावना तलाश रहे हैं। इससे पहले भी अमित ने सोशल मीडिया में अपनी माता डॉ. रेणु जोगी के स्वास्थ्य का हवाला देकर राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए थे। इसके बाद अमित ने अब जो सोशल मीडिया में पत्र लिखा है, उसमें गठबंधन और विलय की बात कहीं गई है। अंत में लिखा है कि मैं इस संबंध में आप लोगों से वादा चाहता हूं कि जो भी निर्णय हम इस हफ्ते लें, उसमें आप मेरे साथ खड़े रहेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं। आपका भविष्य अब केवल और केवल उज्जवल ही होगा।


डीएमएफ फंड की जांच करने ईडी को ज्ञापन

CG Assembly election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने बस्तर में डीएमएफ फंड की बंदरबांट और बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। इस मामले में जांच की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ईडी कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद और अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है। उनका आरोप है कि डीएमएफ फंड में शराब घोटाला से भी बड़ा घोटाला हुआ है।

Published on: