रायपुर

CG Crime News: पुलिस की नाकामी, टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले और घर में जुआ खिलाने वाले अब भी फरार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में पिछले साल ही विधानसभा के चुनाव हुए हैं। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेता के साथ फ्रॉड की एक बड़ी खबर सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 2:11 PM IST
CG Crime News

CG Crime News: पूर्व एमआईसी मेंबर व इंदिरा नगर के पार्षद राजेश उर्फ चंप्पू गुप्ता के खिलाफ विधायक की टिकिट दिलाने 30 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने व अपने घर में जुआरियों का मजमा लगाकर जुआ खेलाने का अपराध दर्ज है। दोनों मामले में अपराध दर्ज होने के बाद पार्षद चंप्पू गुप्ता फरार हो गया है।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में

आरोपी को फरार हुए पखवाड़े भर से समय बीत गया है, लेकिन बसंतपुर पुलिस फरार आरोपी की तलाश नहीं कर पा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री नलिनी मेश्राम ने शिकायत (CG Crime News) दर्ज कराई है कि पार्षद राजेश गुप्ता ने हिस्ट्री शिटर घनश्याम विश्वकर्मा को राहुल गांधी का दूत और करीबी बताकर 12 जुलाई 2023 में सर्किट हाउस में बुलाया और वहां पर इन लोगों की बैठक हुई।

CG Crime News: इस दौरान दो करोड़ रुपए में विस चुनाव में टिकट दिलाने की बात हुई थी। इस दौरान घनश्याम द्वारा दो करोड़ रुपए कैसे देने है, इस संबंध में चार्ट बनाकर दिया गया था। पहले 30 लाख रुपए मांगे गए। नाना पडोले, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या सोनिया गांधी से मिलाने के बाद 1 करोड़ रुपए देने की बात कह कर 30 लाख रुपए लिया गया है। (CG Crime News) वहीं पार्षद चंप्पू गुप्ता द्वारा अपने घर में जुआरियों का मजमा लगाकर ताश की पत्ती से जुआ खेलाया जा रहा था।

फरार पार्षद की अब तक गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने गुप्ता के घर में रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया था और फड से 10 लाख रुपए नगदी बरामद किया था। इस दौरान पार्षद चंप्पू गुप्ता और एक भाजपा नेता इरफान शेख मौके से फरार हो गया था। 30 लाख लेने व घर में जुआ खेलाने के मामले में फरार पार्षद की अब तक (CG Crime News) गिरफ्तारी नहीं हुई है।

CG Crime News: सत्यनारायण देवांगनटीआई बंसतपुर थाना ने जानकारी दी कि दोनों मामले में फरार पार्षद चंप्पू गुप्ता की सरगर्मी से हर जगह तलाश की जा रही है। लोकेशन मिलते ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
6 Sep 2024, 2:11 PM IST
Published on: