रायपुर

CG Crime: रायपुर कमिश्नरी लागू होने के 10 दिन में 50 से ज्यादा गिरफ्तारी, 298 केस दर्ज

CG Crime: नशे के गोरखधंधे में कमी आई है। गुंडागर्दी भी कम हुई है, लेकिन शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सट्टेबाजों और जुआरियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत है

2 min read
Feb 02, 2026
ग्वालियर। ग्वालियर रेंज (ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर) में चोरों की बढ़ती वारदातें पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। पुलिस का ही लेखा-जोखा बता रहा है कि चोरों की चाल इतनी तेज है कि अधिकतर मामलों में वारदात के बाद ही पुलिस को भनक लग पा रही है। चोरियों पर लगाम लगाने के तमाम दावों के बावजूद रेंज पुलिस अब तक कोई ठोस तोड़ नहीं खोज पाई है।

CG Crime: रायपुर कमिश्नरी लागू होने के 10 दिन में पुलिस ने 50 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इसमें ज्यादा आरोपी नशे के अवैध कारोबार से जुड़े थे। इससे नशे के गोरखधंधे में कमी आई है। गुंडागर्दी भी कम हुई है, लेकिन शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सट्टेबाजों और जुआरियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

हालांकि पुलिस ने कुछ थाना क्षेत्रों के सट्टेबाजों और जुआरियों को पकड़ा है, लेकिन संगठित रूप से जुआ चलाने वालों के खिलाफ एक्शन की जरूरत है। कई पुराने जुआरी हैं, जो शहर से लेकर आउटर के फार्म हाउसों में जुआ संचालित कर रहे हैं। नशा-चाकूबाजी में कमीकमिश्नरी लागू होने के बाद सबसे ज्यादा नशा का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शराब, गांजा, हेरोइन, हुक्का सामग्री बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह चाकूबाजी रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ा दी गई है। हालांकि समता कॉलोनी में मर्डर और मुजगहन इलाके में चाकूबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं।298 केस हुए दर्जरायपुर कमिश्नरी में शहर के 21 थाने शामिल हैं।

पिछले 10 दिन में इन थानों में कुल 298 केस दर्ज हुए हैं। ज्यादातर थाना क्षेत्रों में चोरी, मारपीट के मामले ज्यादा हैं। हर दूसरे दिन शहर में दोपहिया चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी आसानी से नहीं हो रही है। हुक्का, गोगो का बड़ा कारोबारशहर में हुक्का बार का बड़ा कारोबार है। होटल, पब, कैफे आदि में हुक्का पिलाया जाता है। इसकी अधिकांश सामग्री नागपुर, मुंबई से सप्लाई हो रही है। लोकल विक्रेताओं को पुलिस पकड़ लेती है, लेकिन दूसरे शहर के सप्लायरों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

थानों में दर्ज मामले

थाना - संख्या

आजाद चौक-7

उरला-16

आमानाका-9

सिविल लाइन-21

टिकरापारा-36

देवेंद्र नगर-4

डीडीनगर-30

गोलबाजार-5

गंज-11

गुढि़यारी-10

खमतराई-31

मौदहापारा-8

पुरानीबस्ती-15

पंडरी-10

कोतवाली-8

राजेंद्र नगर-16

सरस्वती नगर-7

तेलीबांधा-13

कबीर नगर-14

मुजगहन-9

खम्हारडीह-18

Published on:
02 Feb 2026 11:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर