रायपुर

CG Dhna Kharidi: धान खरीदी लिमिट बढ़ी.. लेकिन टोकन नहीं… किसानों का फूटा गुस्सा, राजपुर में NH जाम

CG Dhan Kharidi: राजपुर में धान खरीदी में टोकन नहीं मिलने की समस्या को लेकर राजपुर क्षेत्र के किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखा।
2 min read
Jan 20, 2026
CG Dhna Kharidi: धान खरीदी लिमिट बढ़ी.. लेकिन टोकन नहीं... किसानों का फूटा गुस्सा, राजपुर में NH जाम(photo-patrika)
CG Dhna Kharidi: धान खरीदी लिमिट बढ़ी.. लेकिन टोकन नहीं... किसानों का फूटा गुस्सा, राजपुर में NH जाम(photo-patrika)

CG Dhna Kharidi: छत्तीसगढ़ के राजपुर में धान खरीदी में टोकन नहीं मिलने की समस्या को लेकर राजपुर क्षेत्र के किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखा। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे किसानों ने अंबिकापुर–रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धान खरीदी केंद्र के पास चक्काजाम कर दिया। सड़क जाम के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

CG Dhna Kharidi: लिमिट बढ़ने के बावजूद नहीं कटे टोकन

किसानों ने बताया कि 12 जनवरी को तहसीलदार कावेरी मुखर्जी के साथ हुई चर्चा में खरीदी की लिमिट बढ़ने पर टोकन समस्या खत्म होने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद किसानों ने खरीदी केंद्र के पंजी में अपने नाम दर्ज कराए, लेकिन लिमिट बढ़ने के बावजूद पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार नहीं कट पाए। इसी बात से नाराज होकर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।

मौके पर पहुंचीं तहसीलदार, दिया आश्वासन

सूचना मिलते ही तहसीलदार कावेरी मुखर्जी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को बताया कि राजपुर धान खरीदी केंद्र की लिमिट और बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर दोबारा प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहीं राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने भरोसा दिलाया कि पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार काटे जाएंगे और खरीदी केंद्र में पुलिस बल की तैनाती कर व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

सरकार धान खरीदे या कर्ज माफ करे: किसान

प्रशासनिक आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। किसानों का कहना है कि यदि समय पर धान की खरीदी नहीं हुई तो उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो धान की खरीदी तत्काल की जाए या फिर किसानों का कर्ज माफ किया जाए।

पहले भी कर चुके हैं आंदोलन

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी किसान 19 दिसंबर को सड़क जाम कर चुके हैं, जबकि 5 जनवरी को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया था। मंगलवार के आंदोलन की सूचना पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।

Updated on:
20 Jan 2026 02:59 pm
Published on:
20 Jan 2026 02:59 pm