
तीन-तीन फीट तक भरता है पानी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
रायपुर@हिमांशु शर्मा।Underbridge Waterlogging: बारिश के दिनों में अंडरब्रिज में पानी भरने से जाम और हादसों की समस्या अब रेलवे के लिए सिरदर्द बन गई है। रायपुर रेल मंडल में ऐसे 20 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां हर साल बारिश में अंडरब्रिज में 3-3 फीट तक पानी भर जाता है। इन जगहों से न तो वाहन निकल पाते हैं और न ही पैदल चलने वाले लोग। रेलवे के अनुसार 13 रायपुर जिले के अंडरब्रिज, 6 बलौदाबाजार जिला और एक बिलासपुर जिले का अंडरब्रिज शामिल है। यह सभी रायपुर रेल मंडल में आते हैं। अब रेलवे इन्हें सुधारने के लिए ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, नाली की सफाई समेत अन्य कार्य किए जाने का दावा कर रहा है।
पिछले दो साल से रेलवे की टेक्निकल टीम इन ब्लैक स्पॉट की जांच कर रही थी। जांच में सामने आया कि ज्यादातर अंडरब्रिज में ड्रेनेज सिस्टम चोक, सफाई की समस्या, कई जगह पानी निकासी के लिए पंप लगे हैं लेकिन उनकी क्षमता कम है और मेंटेनेंस नहीं होने से वे खराब पड़े हैं। साथ ही निर्माण के समय ढलान का सही लेवल नहीं रखा गया, यह भी एक समस्या है। इसके रिपोर्ट के आधार पर ही 20 ब्लैक स्पॉट का चयन कर सुधार कार्य किया जा रहा है।
इन 20 अंडरब्रिज में 16 अंडरब्रिज के मेंटनेंस का जिम्मा रेलवे का है। लेकिन इसमें से चार अंडरब्रिज ( उरकुरा-सरोना (गोंदवारा), उरकुरा-सरोना ( गुढि़यारी), रायपुर-सरोना (रामनगर) रायपुर-सरोना (दिशा कॉलेज) के पास वाला इसके मेंटनेंस का जिम्मा राज्य सरकार के विभाग का है। वहीं, इन चारों अंडरब्रिज के वॉचमैन रखने का भी जिम्मा भी राज्य सरकार के अंडर में दिया गया है।
दयानंद, डीआरएम, रायपुर रेल मंडल के मुताबिक, टीम ने जांच के आधार पर 20 स्पॉट का चयन किया है, जहां बरसात के समय पानी भर जाता है। इन सभी अंडरब्रिज में ड्रेनेज सिस्टम की जांच, सफाई और जहां पंप खराब है उसका सुधार कार्य किया जा रहा है।
Updated on:
25 Aug 2026 12:04 pm
Published on:
25 Aug 2026 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
