CG Dhan kharidi: धान खरीदी अंतिम चरणों में हैं। आखिरी तीन दिन में हजारों किसानों से धान खरीदी की चुनौती बनी हुई है। प्रदेश में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या पर गौर करें तो इनकी संख्या 27.43 लाख हैं, वहीं अब तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या 23.48 लाख है। 3.95 लाख किसानों से […]
CG Dhan kharidi: धान खरीदी अंतिम चरणों में हैं। आखिरी तीन दिन में हजारों किसानों से धान खरीदी की चुनौती बनी हुई है। प्रदेश में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या पर गौर करें तो इनकी संख्या 27.43 लाख हैं, वहीं अब तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या 23.48 लाख है। 3.95 लाख किसानों से अभी भी धान खरीदी होनी बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है, जिन किसानों ने टोकन कटा लिया है। उनसे खरीदी की जाएगी।
किसानों को अब तक 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 129 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। विभाग उपार्जन केंद्रों में धान के उठाव को लेकर मार्कफेड के अधिकारियों के मुताबिक उपार्जन कें द्रों से धान का उठाव 31 जनवरी के बाद किया जाएगा। धान के परिवहन में गड़बड़ी पकड़ में आने की वजह से उपार्जन केंद्रों से उठाव पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई किसान अभी भी टोकन कटने का इंतजार कर रहे हैं। उनसे 28,29 और 30 जनवरी को धान खरीदी की जाएगी।
2740 केंद्रों में 1931 में धान रखने की जगह नहीं
प्रदेश में जिलेवार उर्पाजन केंद्रों की स्थिति पर गौर करें तो 2740 उर्पाजन केंद्रों में 1931 केंद्रों में धान रखने की जगह नहीं बची है। यहां स्टॉक बफर लिमिट से ऊपर हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन में 70 हजार टोकन जारी किए जाने की संभावना है। वर्तमान में 22 हजार टोकन जारी किए जा रहे हैं। जिन किसानों ने पहले टोकन कटा लिया है, उनसे भी धान खरीदी की जाएगी।
फसल बेचने के लिए दो महीने का इंतजार
प्रदेश में अव्यवस्था का आलम ऐसा है कि धान बेचने के लिए किसानों को दो महीने से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा, जबकि फसल नवंबर-दिसंबर महीने में ही कट चुकी है। इससे पहले टोकन की अव्यवस्था की वजह से किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा। अब स्थिति यह है कि अंतिम दिनों तक भी लाखों किसान फसल को खरीदी केंद्र में ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।
अब तक प्रदेश में 23.48 लाख किसानों से धान खरीदी की जा चुकी है। अंतिम तीन खरीदी दिवस में बाकी कि सानों से धान खरीदा जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
जितेंद्र शुक्ला