CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए अंततः भाजपा ने नवरात्री के चौथे दिन तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।
रायपुर। CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए अंततः भाजपा ने नवरात्री के चौथे दिन तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी ने पंडरिया से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है।
भाजपा ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को मौका दिया है। आपको बता दें कि, अब भी बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करना बाकी है। वहीं प्रदेश में भाजपा अपना माहौल बनाने केंद्रीय मंत्रियों, महामंत्रियों और दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का दौरा जारी है।