रायपुर

CG Election 2025: जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों की प्रक्रिया पूरी, इस बार भी इन 3 सीटों में आरक्षित हुई महिलाएं…

CG Election 2025: जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण को देखा जाए तो धरसींवा में एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि धरसींवा/तिल्दा क्षेत्र सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है।

2 min read
Jan 10, 2025

CG Election 2025: रायपुर जिले के चार जनपद पंचायत अध्यक्ष, सोलह जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। रायपुर के अभनपुर, आरंग, धरसींवा में जनपद पंचायत अध्यक्ष महिलाएं होंगी। इन तीनों जनपद पंचायत महिला के लिए आरक्षित घोषित की गई है, वहीं तिल्दा-नेवरा अनारक्षित है, जिसे मुक्त रखा गया है।

CG Election 2025: अभनपुर अनुसूूचित जाति महिला के लिए आरक्षित

यहां भी महिला अध्यक्ष बनने की संभावना है क्योंकि, पिछली बार यह सीट महिला आरक्षित था। अभनपुर अनुसूूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही आरंग में सामान्य और धरसींवा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला जनपद अध्यक्ष के लिए आरक्षित किया गया है। यानी पिछले बार की तरह ही जैसे भी हो चार में से तीन में महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

धरसींवा में एससी महिला, तिल्दा नेवरा में ओबीसी महिला और अभनुपर महिला आरक्षित था। आरंग में अनारक्षित मुक्त रखा गया था। पिछले चुनाव में जनपद अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से किया गया। वहीं 16 में से 9 जिला पंचायत सदस्य महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित की गई है।

9 जिला पंचायत सदस्य महिलाएं

CG Election 2025: जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण को देखा जाए तो धरसींवा में एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि धरसींवा/तिल्दा क्षेत्र सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है। तिल्दा क्षेत्र में दो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए तय की गई है। अभनपुर क्षेत्र में एससी महिला, एसटी महिला के लिए निर्धारित की गई हैं। आरंग क्षेत्र में एक एससी महिला, एक सामान्य महिला, एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षण

जनपद पंचायत का नाम - वर्तमान आरक्षण - महिला/मुक्त : पिछले चुनाव का आरक्षण - महिला/मुक्त

धरसींवा - अन्य पिछड़ा वर्ग - महिला : एससी - महिला

तिल्दा-नेवरा - अनारक्षित - मुक्त : ओबीसी - महिला

अभनपुर - अनुसूचित जाति - महिला : अनारक्षित - महिला

आरंग - अनारक्षित - महिला : अनारक्षित - मुक्त

जिला पंचायत सदस्य पद आरक्षणनिर्वाचन क्षे़त्र क्रमांक व नाम - आरक्षण - महिला/मुक्त

(एक) धरसींवा - अनारक्षित - मुक्त

(दो) धरसींवा - अनारक्षित - मुक्त

(तीन) धरसींवा - पिछड़ा वर्ग - महिला

(चार) धरसींवा/तिल्दा - अनारक्षित - महिला

(पांच) तिल्दा - अनारक्षित - मुक्त

(छ:) तिल्दा - अनारक्षित - महिला

(सात) तिल्दा - अनारक्षित - महिला

(आठ) अभनपुर - अनुसूचित जाति - महिला

(नौ) अभनपुर - पिछड़ा वर्ग - मुक्त

(दस) अभनपुर - अनुुसूचित जनजाति - महिला

(ग्यारह) अभनपुर/आरंग - पिछड़ा वर्ग - मुक्त

(बारह) आरंग - अनुसूचित जाति - महिला

(तेरह) आरंग - अनारक्षित - महिला

(चौदह) आरंग - अनारक्षित - मुक्त

(पंद्रह) आरंग - पिछड़ा वर्ग - महिला

(सोलह) आरंग - अनुसूचित जाति - मुक्त

Published on:
10 Jan 2025 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर