रायपुर

CG Fraud: सस्ते में कैमरा बेचने का झांझा, युवती से 2 लाख की ऑनलाइन ठगी

CG Fraud: ठग ने दो दिन में कैमरा पहुंचाने का आश्वासन दिया। दो दिन बाद भी कैमरा नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर दिया। इसकी शिकायत भव्या ने पुरानीबस्ती थाने में की।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026

CG Fraud: ओएलएक्स में सस्ते में कैमरा बेचने का झांसा देकर एक युवती से 2 लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिए गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती की निवासी भव्या देवांगन ने सोमवार शाम ओएलएक्स वेबसाइट पर एक कैमरा बेचने का विज्ञापन देखा।

विज्ञापन में दिए फोन नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद कैमरा खरीदने के लिए भव्या तैयार हो गई। इसके बाद आरोपी ने यूपीआई के जरिए पेमेंट करने कहा। भव्या ने विश्वास में आकर ठग के बताए खाते में कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद ठग ने दो दिन में कैमरा पहुंचाने का आश्वासन दिया। दो दिन बाद भी कैमरा नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर दिया। इसकी शिकायत भव्या ने पुरानीबस्ती थाने में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
05 Feb 2026 11:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर