4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, देखें लिस्ट

Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 5 और 6 अप्रैल 2026 को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

2 min read
Google source verification
Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, देखें लिस्ट

रेलवे ने रद्द की 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन (Photo Patrika)

Train Cancelled: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां

5 अप्रैल, को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
6 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर
5 अप्रैल को गाडी संख्या 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

5 अप्रैल को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

5 अप्रैल को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

4 अप्रैल को गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर महासमुंद में समाप्त होगी। यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।

5 अप्रैल को गाड़ी संख्या 58218 रायपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर रायपुर के स्थान पर महासमुंद से प्रारंभ होगी यह गाड़ी रायपुर -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।

रायगढ़-बिलासपुर मेमू और पैसेंजर ट्रेन सेवा बहाल

रेलवे प्रशासन ने 12 अप्रैल तक रद्द की गई रायगढ़-बिलासपुर मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रिस्टोर (बहाल) कर दिया है। शुक्रवार से इन ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।

रेलवे द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत रायगढ़ से बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को 3 से 7 अप्रैल तक के लिए बहाल कर दिया गया है। बिलासपुर-रायगढ़ मेमू अब अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही यात्रा की योजना बनाएं। सिग्नलिंग कार्य के चलते कुछ दिनों की परेशानी जरूर होगी, लेकिन यह काम भविष्य में रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है।