रायपुर

CG Fraud News: आर्मी मेन बनकर कारोबारी से 4 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज..

CG Fraud News: रायपुर में साइबर ठगों ने आर्मीमेन बनकर एक कारोबारी से 4 लाख से अधिक ठग लिए। पुलिस के मुताबिक सैय्यद मोहम्मद साईक रजा की मोवा में सैफ सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।
less than 1 minute read
Feb 21, 2025
CG Fraud News: आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपए की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में साइबर ठगों ने आर्मीमेन बनकर एक कारोबारी से 4 लाख से अधिक ठग लिए। पुलिस के मुताबिक सैय्यद मोहम्मद साईक रजा की मोवा में सैफ सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। उसने खुद को इंडियन आर्मी एयरपोर्ट ऑथरिटी से कुणाल चौधरी बताया।

CG Fraud News: आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

उसने वाट्सऐप से उन्हें इलेक्ट्रिक बेंच ग्राइंडर खरीदने के लिए कोटेशन मांगा। रजा ने कोटेशन भेज दिया। इसके बाद उन्हें वेंडर रजिस्ट्रेशन, गेट पास आदि के नाम पर किस्तों में 4 लाख 97 हजार 232 रुपए जमा करवा लिया। इसकी शिकायत पर पंडरी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
21 Feb 2025 10:44 am
Published on:
21 Feb 2025 10:40 am