
रायपुर के होटल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू(photo-patrika)
Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंचती दिखाई दीं, जिससे होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से होटल में मौजूद सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। समय रहते रेस्क्यू किए जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। मौके पर विधानसभा थाना पुलिस की टीम भी पहुंच गई है और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल के स्टोर रूम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Published on:
12 Mar 2026 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
