12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Open School Board Exam 2026: 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें पूरा शेड्यूल…

CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification
CG Open School Board Exam 2026(photo-patrika)

CG Open School Board Exam 2026(photo-patrika)

CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए ये परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। जारी समय सारणी के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी।

CG Open School Board Exam 2026: एक ही पाली में होगी परीक्षा

ओपन स्कूल बोर्ड के अनुसार सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी। छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर पहुंचना होगा।

उत्तरपुस्तिका और प्रश्न पत्र का समय

बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उत्तरपुस्तिका सुबह 8:35 बजे वितरित की जाएगी। इसके बाद 8:40 बजे प्रश्न पत्र दिया जाएगा और विद्यार्थियों को उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक मिलेगा।

अवकाश होने पर भी नहीं बदलेगा कार्यक्रम

ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों पर यदि शासन या स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। हालांकि आवश्यक होने पर बोर्ड परीक्षा तिथियों में बदलाव कर सकता है।

8 अप्रैल तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

टाइम टेबल के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं की जानकारी भी जारी की गई है। परीक्षा केंद्राध्यक्ष 8 अप्रैल 2026 तक प्रायोगिक परीक्षाएं अपने सुविधा अनुसार आयोजित कराएंगे। छात्रों को सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी भी दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र से मिलेगी जानकारी

बोर्ड ने बताया है कि हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा के दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा के दिन हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। छात्र प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी अपने परीक्षा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे समय सारणी और परीक्षा से जुड़े निर्देशों को ध्यानपूर्वक नोट कर लें और परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।