
रायपुर . भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने राजधानी में लॉकडाउन के दरमियान सभी प्रकार की मंडियों थोक, फुटकर और ग्रासरी दुकानें बंद रखते सप्लायर्स द्वारा सामग्री ठेले वालों को दिए जाने का आदेश दिया है, जो अव्यावहारिक है। उमेश ने कहा कि 16 अप्रैल 2020 को सरकार ने छत्तीसगढ़ हॉट एप लांच किया था। जिसमें सब्जियों की घर पहुंच सेवा की व्यवस्था शुरू की थी।
छत्तीसगढ़ सरकार को बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ हॉट एप कहां गुम हो गया? बेहतर प्रबंधन का दावा करने वाले कांग्रेस के नेताओं को अब क्या छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं या फिर वे असम से आए प्रत्याशियों की चिंता में लगे हैं?
उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा हैं कि 26 अप्रैल तक ठेले वालो तक वस्तुओं की आपूर्ति मांग के अनुरूप कैसे होगी? सबसे महत्वपूर्ण क्या ऐसे अव्यवहारिक निर्णय जिसमें सप्लाई चेन का ध्यान ही नहीं रखा गया हैं, इससे क्या जनता तक, प्रत्येक गली मोहल्लों तक ठेले वाले पहुंच पाएंगे?