मामला केवल एक-दो पोस्टरों तक सीमित नहीं है। हॉकी मैदान के पास से गुजरने वाले पूरे रास्ते में कई बैनर-पोस्टर कटे-फटे दिखाई दे रहे हैं। इससे आयोजन के प्रचार के लिए की गई तैयारियों को नुकसान पहुंचा है। नेताओं के चेहरों को काटकर ले जाने की घटना ने भी इस मामले को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल, इन पोस्टरों को किसने और कब नुकसान पहुंचाया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के संबंध में जिम्मेदारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लीग शुरू होने से पहले मैदान के आसपास निगरानी बढ़ाने और क्षतिग्रस्त प्रचार सामग्री को दुरुस्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है।