23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shooting Championship: छत्तीसगढ़ में शूटिंग प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने दिखाया जौहर, शिवम ने जीता गोल्ड मेडल

Championship Raipur Shooting: रायपुर की टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 से अधिक पदक जीते।
2 min read
Google source verification
Shooting Championship

टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन (Photo Patrika)

Chhattisgarh Shooting News: छत्तीसगढ़ टॉपगन शूटिंग अकादमी, 12 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रायपुर शहर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए युवा और बाल खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में टॉपगन शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने कई वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर अकादमी और रायपुर का नाम रोशन किया।

10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन

  • प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बेहतरीन स्कोर के साथ कई पदक अपने नाम किए।
  • शिवम गुप्ता ने 391/400 अंक हासिल कर सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • नमन साहू ने 381/400 अंक के साथ यूथ और जूनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
  • आस्था सिंह ने 373/400 अंक बनाकर जूनियर और सीनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
  • नायो महलानी ने 371/400 अंक के साथ जूनियर और सीनियर वर्ग में चार रजत पदक अपने नाम किए।
  • लक्ष्य ने 372/400 अंक प्राप्त कर सब-यूथ और यूथ वर्ग में रजत पदक जीता।
  • ध्रुव अंबवानी ने 360/400 अंक के साथ यूथ वर्ग में स्वर्ण तथा जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
  • अमनदीप सिंह ने 358/400 अंक के साथ सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • इशान साहू ने 357/400 अंक बनाकर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
  • वान्या त्रिपाठी ने 348/400 अंक के साथ यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
  • शौर्य झा ने 304/400 अंक प्राप्त कर सब-यूथ वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
  • रागिनी शर्मा (369/400), लिपिका ठाकुर (365/400), प्रतिक्षा ठाकुर (359/400), तुलना महतो (348/400), यशस्विनी दुबे (312/400) और रिया (258/400) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में इशान साहू ने 237/400 अंक हासिल कर जूनियर वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 30 से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह उपलब्धि अकादमी और राज्य के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

विजेताओं का हुआ सम्मान

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजी) एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और टॉपगन शूटिंग अकादमी को दिया। खिलाड़ियों ने भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया।