23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएड-डीएलएड एडमिशन में बड़ा बदलाव, अगस्त से शुरू होगी काउंसिलिंग, एनआईसी को मिली जिम्मेदारी

D.El.Ed-B.Ed Counselling: छत्तीसगढ़ में बीएड, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग अगस्त 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
NIC Counselling

बीएड-डीएलएड प्रवेश (photo source- Patrika)

B.Ed-D.El.Ed Counselling: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। प्रदेश के शिक्षा महाविद्यालयों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि इस बार काउंसिलिंग पिछले वर्ष की तुलना में पहले आयोजित होगी। वहीं, काउंसिलिंग कराने वाली एजेंसी में भी बदलाव किया गया है। चिप्स की जगह इस बार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

B.Ed Admission Chhattisgarh: एनआईसी को दी गई जिम्मेदारी

जानकारों के अनुसार, सीटों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चार वर्षीय बीएड कोर्स, बीएड और डीएलएड की कुल 21 हजार 455 सीटों में ही प्रवेश होंगे। लेकिन एजेंसी में बदलाव किया गया है। पिछले साल तक काउंसिलिंग के लिए एजेंसी चिप्स थी तो इस साल एनआईसी को जिम्मेदारी दी गई है। काउंसिलिंग को लेकर एससीईआरटी की ओर से अभी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है। जल्द ही काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

दो राउंड की काउंसिलिंग

जानकारी के अनुसार, इस सत्र में चार वर्षीय बीएड कोर्स, बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए दो राउंड की काउंसिलिंग होगी। हर राउंड में प्रवेश के लिए तीन सूचियां जारी की जाएगी और विद्यार्थियों को प्रवेश का समय दिया जाएगा। यानी दो राउंड में 6 सूचियां जारी की जाएगी। यदि सीटें रिक्त रह गई तो अलग से आदेश जारी किया जाएगा। पिछले साल तीन राउंड में काउंसिलिंग हुई थी जिसमें 13 से ज्यादा सूची जारी की गई थी।

B.Ed College Chhattisgarh: कॉलेज कम हुए पर सीटों में बदलाव नहीं

जानकारी के अनुसार, राज्य में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के तीन कॉलेज कम हो गए है। लेकिन सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। क्योंकि तीन नए कॉलेज चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए जुुड़ गए है। इन कॉलेजों में उतनी ही सीटें है जितनी पहले के कॉलेज में थे, जिसके चलते सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरे 250 सीटों में ही प्रवेश दिए जाएंगे।

शिक्षा पाठ्यक्रम में सीटें

चार वर्षीय बीएड : 250

बीएड : 14495

डीएलएड : 6710