19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Durga pandals 2026: कहीं शेर पर बैठीं मां दुर्गा, कहीं ड्रैगन के साथ बैलेंसिंग मूर्ति, सोशल मीडिया पर छाए रायपुर के ये दुर्गा पंडाल

Durga pandals 2026: गुढ़ियारी और राम नगर के अनोखे दुर्गा पंडाल सोशल मीडिया पर छाए हैं। कहीं शेर पर विराजीं मां दुर्गा तो कहीं ड्रैगन के साथ बैलेंसिंग मूर्ति लोगों का ध्यान खींच रही है।
2 min read
Google source verification
Durga pandals 2026

राम नगर और गुढ़ियारी की वायरल मूर्ति (Photo Patrika)

Raipur Durga Pandals: नवरात्रि में दुर्गा पंडालों की सैर यानी पंडाल हॉपिंग का ट्रेंड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार शहर के कुछ पंडालों में मां दुर्गा की ऐसी प्रतिमाएं देखने को मिल रही हैं, जो अपने अनोखे रूप और कलात्मक सजावट के कारण लोगों का ध्यान खींच रही हैं। कहीं मां दुर्गा शेर पर बैठी नजर आ रही हैं, तो कहीं ड्रैगन के साथ तैयार की गई बैलेंसिंग मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इन प्रतिमाओं की लोकप्रियता का अंदाजा सोशल मीडिया पर मिल रहे व्यूज से भी लगाया जा सकता है। श्याम नगर की प्रतिमा को 4.8 मिलियन यानी 48 लाख, गुढ़ियारी की प्रतिमा को 2.9 मिलियन यानी 29 लाख और राम नगर की बैलेंसिंग मूर्ति को 690 हजार यानी 6.9 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

श्याम नगर में शेर पर विराजीं मां, असली जैसी दिखती है प्रतिमा

श्याम नगर की दुर्गा प्रतिमा अपनी वास्तविक जैसी दिखने वाली बनावट के कारण खास है। लाल रंग की साड़ी में सजी मां दुर्गा शेर पर विराजमान हैं। प्रतिमा में चेहरे के भाव, आभूषण और शेर की बनावट को इस तरह तैयार किया गया है कि पूरा दृश्य जीवंत लगता है। यही वजह है कि प्रतिमा का वीडियो सोशल मीडिया पर 48 लाख व्यूज तक पहुंच गया है। पंडाल की सजावट और मूर्ति की बारीकियां इसे खास बना रही हैं।

राम नगर में ड्रैगन के साथ बैलेंसिंग मूर्ति

राम नगर की प्रतिमा अपनी अलग थीम के लिए चर्चा में है। यहां मां दुर्गा को ड्रैगन जैसे विशाल जीवों के बीच संतुलित मुद्रा में दिखाया गया है। ऊपर से नीचे तक फैली आकृतियां और उनके बीच विराजी मां की प्रतिमा पंडाल को अलग लुक देती है। पारंपरिक धार्मिक स्वरूप के साथ कल्पनाशील सजावट का यह मेल लोगों के लिए कौतूहल का विषय है। इस प्रतिमा से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को 6.9 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

गुढ़ियारी में भी अनोखी बैलेंसिंग प्रतिमा

गुढ़ियारी की प्रतिमा भी अपने अनूठे स्वरूप और संतुलन वाली बनावट के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है। मूर्ति की संरचना और सजावट इसे सामान्य प्रतिमाओं से अलग बनाती है। सोशल मीडिया पर इस प्रतिमा को 2.9 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।