रायपुर

CG Hostel News: छात्रावासों-आश्रमों की सफाई, बाहरी लोगों को निकालने की तैयारी..

CG Hostel News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के आश्रम-छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से बाहरी व्यक्ति रह रहे हैं।यह बात शासन के संज्ञान में भी आई है।
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
CG Hostel News: रायपुर में छात्रावासों-आश्रमों की सफाई, बाहरी लोगों को निकालने की तैयारी..(photo-patrika)
CG Hostel News: रायपुर में छात्रावासों-आश्रमों की सफाई, बाहरी लोगों को निकालने की तैयारी..(photo-patrika)

CG Hostel News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के आश्रम-छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से बाहरी व्यक्ति रह रहे हैं। यह बात शासन के संज्ञान में भी आई है। इसके बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने प्रदेश के सभी विभागीय सहायक आयुक्तों को पत्र लिखा है।

CG Hostel News: आश्र्म-छात्रावासों में बाहरी लोगों की मौजूदगी पर शासन की जांच

इसमें आश्रम-छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर तत्काल निष्कासन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्रम-छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को भी कहा गया है। जारी निर्देश में कहा गया है शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के पूर्व आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

साथ ही बाहरी एवं अध्ययन कर चुके पूर्व विद्यार्थियों का छात्रावासों से निष्कासन करने के लिए छात्रावासों का भ्रमण कर विशेष अभियान चलाया जाए। अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों को छात्रावास से निष्कासित करने और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की सहायता लेने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

अब जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई

सहायक आयुक्तों को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिलों में संचालित समस्त छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे छात्र-छात्राओं को तत्काल निष्कासित करें। इसका पालन प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है। साथ ही इस बात की चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों को छात्रावास में पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
12 Sept 2025 12:39 pm
Published on:
12 Sept 2025 12:31 pm