रायपुर

Monsoon Update : आसमान से हो रही अग्निवर्षा, जानें कब मिलेगी राहत, कितने घंटे और कहा से होगी मानसून की एंट्री

CG Monsoon Update : राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग, पेण्ड्रारोड, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, जशपुर जिलों में लू और भीषण गर्मी-उमस से लोग परेशान हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2023, 12:20 PM IST
Dry weather condition in rajasthan
Dry weather condition in rajasthan

रायपुर. CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी अपनी चरम पर है। प्रदेश के 11 जिलों में पारा 42 से 46 डिग्री के तक पहुंच गया है। राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग, पेण्ड्रारोड, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, जशपुर जिलों में लू और भीषण गर्मी-उमस से लोग परेशान हैं।

आज कहा होगी देखें...
CG Monsoon Update : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भीषण लू और रात में गर्म हवाएं चलेंगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45.4 डिग्री रायगढ़ एवं सक्ती में दर्ज किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि जिस गति से मानसूनी हवाएं चल रही हैं, उसके मुताबिक 20-21 जून तक बस्तर में मानसून की एंट्री हो जाएगी।

दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
CG Monsoon Update : 2 दिनों के बाद रायपुर में हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशा: 40 डिग्री और 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बस्तर से होगी मानसून की एंट्री
CG Monsoon Update : बता दें कि हर साल बस्तर से मानसून की एंट्री होगी। वहीं इस बार मानसून 7 दिन लेट हो गया है। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि 15 जून तक मानसून बस्तर में दस्तक दे देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिपरजॉय चक्रवात के कारण अभी तक नहीं पहुंचा है। संभावना जताई जा रहा है कि अगले 48 घंटे में मानसून की एट्री हो सकती है। वहीं इसके 5 दिन बाद पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना है। फिलहाल आज और कल भीषण गर्मी का सामना करना होगा।

Published on: