रायपुर

CG Municipal Election 2024: लोकसभा चुनाव खत्म अब नगरीय निकाय चुनाव की बारी, भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

CG Municipal Election 2024: अक्टूबर में नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। यह दिसंबर के अंत तक रहेगी। ऐसे में सरकार को अपनी महत्वपूर्ण कामों को समय रहते अमली जामा पहनाना होगा।

less than 1 minute read
Jun 06, 2024
CG Municipal Election 2024

CG Municipal Election 2024: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार के कामकाज में तेजी आएगी। यह काम करीब पांच महीने ही चल सकेगा। इसके बाद फिर नगरीय निकाय चुनाव की वजह से प्रदेश के विकास कामों पर ब्रेक लग जाएगा। दरअसल, अक्टूबर में (CG Municipal Election 2024) नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। यह दिसंबर के अंत तक रहेगी। ऐसे में सरकार को अपनी महत्वपूर्ण कामों को समय रहते अमली जामा पहनाना होगा।

CG Municipal Election 2024: अब प्रदर्शन सुधारने की चुनौती

लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की कसौती पर सरकार को खरे उतरना होगा। पिछली बार नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा था। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इसके अलावा नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में भी कांग्रेस के प्रत्याशी ज्यादा जीतकर आए थे।

अब प्रदेश की सत्ता में भाजपा का कब्जा है। उमीद की जा रही है कि इसका फायदा भाजपा को मिलेगा और पिछली बार की तुलना में प्रदर्शन में सुधार आएगा। चर्चा इस बात की भी है कि पिछली सरकार के समय बदले गए नियमों में भाजपा फिर बदलाव कर सकती है।

CG Municipal Election 2024: तबादलों की सूची जल्द

लोकसभा चुनाव के साथ ही बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चा की। इसके आधार पर मंत्रालय और जिला स्तर पर सूची भी तैयार हो गई है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में जल्द ही (CG Municipal Election 2024) तबादलों की बढ़ी सूची जारी हो सकती है। चर्चा है कि इस बार कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला जा सकता है।

Published on:
06 Jun 2024 12:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर