5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में रोजगार का महाकुंभ! 29 जनवरी से 15 हजार नौकरियों के लिए राज्य स्तरीय मेला, पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री

CG Job Fair: रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का मौका मिलेगा।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में रोजगार का महाकुंभ! 29 जनवरी से 15 हजार नौकरियों के लिए राज्य स्तरीय मेला, पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में रोजगार का महाकुंभ! 29 जनवरी से 15 हजार नौकरियों के लिए राज्य स्तरीय मेला, पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री(photo-patrika)

CG Job Fair: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार किसी रोजगार मेले में प्रतियोगी परीक्षा की तर्ज पर एडमिट कार्ड के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।

अब तक रोजगार मेलों में अव्यवस्था और भारी भीड़ की तस्वीरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार पूरा आयोजन डिजिटल, व्यवस्थित और पारदर्शी होगा। केवल वही अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है।

CG Job Fair: एडमिट कार्ड से मिलेगी एंट्री

रोजगार विभाग के अनुसार, सभी पंजीकृत आवेदकों को प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी जब ई-रोजगार पोर्टल या एप पर अपनी योग्यता और पसंदीदा कंपनी का चयन करेंगे, तो उन्हें यह जानकारी मिल जाएगी कि इंटरव्यू किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होगा। इससे युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा और चयन प्रक्रिया तेज होगी।

56 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण

इस रोजगार महाकुंभ को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 जनवरी तक कुल 56,608 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर सबसे आगे रहा, जहां से 5,211 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद दुर्ग जिले से 4,142 और राजधानी रायपुर से 4,092 युवाओं ने रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

45 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 45 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो मौके पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। रोजगार विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

तीन दिन, जिलावार आयोजन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन ने जिलावार तारीखें तय की हैं। यह मेला शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (GEC), सेजबहार में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगा।

29 जनवरी:
रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, गरियाबंद, कोरिया, एमसीबी और सक्ती।

30 जनवरी:
दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़।

31 जनवरी:
बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग