रायपुर

CG News: प्रदेश में भाजपा के सदस्य 50 लाख से पार, अब 10 दिन में बनाने हैं 10 लाख सदस्य

CG News: रायपुर प्रदेश में भाजपा ने सदस्यता अभियान में 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें 40 लाख 49 हजार 158 सदस्य ऑनलाइन और 9 लाख 60 हजार 500 ऑफलाइन बनाए गए हैं।
less than 1 minute read
Oct 22, 2024
bjp

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में भाजपा ने सदस्यता अभियान में 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें 40 लाख 49 हजार 158 सदस्य ऑनलाइन और 9 लाख 60 हजार 500 ऑफलाइन बनाए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई।

CG News: सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुंचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई।

CG News: 3 सितंबर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

CG News: बता दें कि प्रदेश में विगत 3 सितंबर से भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी। 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक भाजपा ने अपनी रेकॉर्ड सदस्यों की संया 50,09,658 के आंकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है। सिंहदेव ने कहा, इस बार सदस्यता की विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी, इसलिए इस अभियान में समय काफी लगा है।

इधर इस पूरी अवधि में काफी तीज-त्योहार भी पड़े। बावजूद इसके, प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फॉर्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य ऑन लाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य ऑफ लाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।

Updated on:
22 Oct 2024 10:38 am
Published on:
22 Oct 2024 10:38 am
Also Read
View All
Illegal Fertilizer Seized: रायपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस 531 क्विंटल खाद जब्त, व्यापारी पर FIR

Patrika Exclusive: छत्तीसगढ़ की राखियों से 136 देशों में सजेगी भाइयों की कलाई, डाक विभाग ने की खास तैयारी, 5 किलो तक के पार्सल भेज सकेंगे लोग

Illegal Colonies Crackdown: प्लॉट खरीदने से पहले सावधान! अवैध कॉलोनियों पर सरकार ने कसा शिकंजा, छत्तीसगढ़ में 7 साल तक जेल और 1 लाख जुर्माना

‘अंग्रेजों के चाटुकार अब वंदे मातरम् का पाठ पढ़ा रहे’, दीपक बैज का BJP पर तीखा हमला

Food Safety Raid: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन से पहले प्रशासन सख्त, मिठाई और डेयरी उत्पादों के लिए जाएंगे सैंपल, मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई