CG News: गुंडा-बदमाश की सूची में उसका नाम है। शराब तस्करी के मामले में भी फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
CG News: एक बदमाश को उसकी पत्नी ने एकतरफा तलाक दे दिया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी के ऑफिस में घुसकर उसकी हत्या की कोशिश की। उस पर नुकीली चीज से कई वार किए। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक दिनेश मिश्रा और माधुरी दीवान की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। दिनेश आदतन बदमाश है। उसकी हरकतों को देखकर माधुरी ने उसे तलाक दे दिया। दिनेश तलाक नहीं देना चाहता था। उसने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की।
CG News: इसी बात को लेकर वह नाराज था। माधुरी नगर पालिका मंदिरहसौद में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करती है। वह अपने ऑफिस में थी। उसी समय दिनेश पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसकी जान लेने के लिए लोहे के सूजे से हमला कर दिया। उसने महिला की पीठ सहित अन्य हिस्सों में कई वार किए। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।
इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी दिनेश मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। गुंडा-बदमाश की सूची में उसका नाम है। शराब तस्करी के मामले में भी फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगी है।