रायपुर

CG News: एक्शन में मंत्री टंकराम वर्मा, समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं..

CG News: विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों की क्लास लगाई। कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सीधे कार्रवाई होगी..

less than 1 minute read
Aug 21, 2025
4808 करोड़ की अनुदान मांगें पारित ( Photo - DPR Chhattisgarh )

CG News: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बुधवार को राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, एग्रीस्टेक और जिओ-रिफ्रेंसिंग जैसे सीधे जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। ( CG News ) उन्होंने अधिकारियों से कहा, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के तेवर को देखते हुए बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देशों को अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

CG News: जनता को भटकना न पड़े

मंत्री वर्मा ने अधिकारियों से कहा, जनता को राजस्व सेवाओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सभी कार्य समय-सीमा में और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कार्य ग्रामीणों व किसानों की आजीविका से जुड़े हैं, ऐसे में इनकी समय पर पूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता को पारदर्शी और त्वरित सेवा पर बल

एग्रीस्टेक और जिओ-रिफ्रेंसिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को नवीनतम तकनीक का अधिकतम उपयोग कर डिजिटल समाधान अपनाने के निर्देश दिए। मंत्री वर्मा ने कहा,तकनीक से न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और विवादों पर भी अंकुश लगेगा।

विवादों का हो निराकरण

जनता को पारदर्शी और त्वरित सेवा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। नई तकनीक अपनाने से भूमि से जुड़े विवादों का भी त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। बैठक में राजस्व विभाग के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को राजस्व कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

Updated on:
21 Aug 2025 01:42 pm
Published on:
21 Aug 2025 01:38 pm
Also Read
View All