24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Prelims 2026: छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को मंत्री OP चौधरी का संदेश, कहा- केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं, बल्कि

UPSC Prelims: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के वित्त मंत्री ने संदेश के जरिए अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाया है…

2 min read
Google source verification
UPSC Prelims 2026

अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री OP चौधरी का संदेश ( Photo - Patrika )

UPSC Prelims in chhattisgarh: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन प्रदेश के प्रमुख शहरों में हुआ। रायपुर और बिलासपुर जिलों में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संदेश दिया है। कहा कि यह केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं बल्कि समर्पण और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा है।

UPSC Prelims: मंत्री ने बढ़ाया हौसला

अभ्यर्थियों के नाम जारी अपने संदेश में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यूपीएससी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपकी लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा है। उन्होंने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा आपने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए लंबे समय तक कठिन परिश्रम और निष्ठा से तैयारी की है। अब समय पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा कक्ष में बैठने का है।

अपने जीवन के व्यावहारिक दर्शन को किया साझा

वित्त मंत्री ने जीवन के व्यावहारिक दर्शन को साझा करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को अधिक सक्षम, परिपक्व और अनुभवी बनाती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहकर, स्वयं पर अटूट विश्वास रखते हुए पूरी एकाग्रता और धैर्य के साथ परीक्षा देनी चाहिए। ओपी चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका यह कड़ा परिश्रम निश्चित रूप से उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

UPSC Prelims 2026: रायपुर में 22 परीक्षा केंद्र, 8,449 अभ्यर्थी

रायपुर जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8,449 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, पहचान जांच और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और अभ्यर्थियों को शांत एवं सुरक्षित माहौल में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।

इन केंद्रों में हुई परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के तहत रायपुर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, एमएलबी गर्ल्स कॉलेज, सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, कोपल कॉलेज, मित्तल इंस्टीट्यूट और केएनपी कॉलेज शामिल हैं। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा संपन्न हुआ।