रायपुर

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया…

दिव्यांग प्रत्याशी ने दुखी होकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2020, 11:00 PM IST
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया...
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया...

पेण्ड्रा. छत्तीसगढ़ के पेण्ड्रा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मरवाही जनपद क्षेत्र में सरपंच पद के प्रत्याशी को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ और प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। दिव्यांग प्रत्याशी ने दुखी होकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मरवाही जनपद पंचायत क्षेत्र के पिपरिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी रमेश कुमार मरावी को ट्यूबलाइट (गली की बत्ती) छाप का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। रमेश ने भी चुनाव जीतने के लिए बड़े जोर-शोर से घर-घर जाकर प्रचार किया था।
चुनाव अधिकारी जवाब देने से बच रहे
रमेश ने पूरे मामले की लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की है। साथ ही शिकायत के बाद जान को खतरा बताते हुए राकेश ने मामले की शिकायत एवं सुरक्षा की मांग गोरेला थाने में लिखित रूप से की है। पीडि़त के अनुसार अधिकारियों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। लेकिन चुनाव आयोग और चुनाव का हवाला देते हुए मीडिया के सामने अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

Updated on:
3 Feb 2020, 11:00 PM IST
Published on: