रायपुर

CG Police: अब नहीं बक्शे जाएंगे ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले, हर चौराहे पर पुलिस अलर्ट

CG Police: एसएसपी ने सभी पुलिस वालों को बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने का आदेश जारी किया है।
less than 1 minute read
Jun 05, 2024
CG Police

CG Police: शहर में बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को ट्रैफिक डीएसपी ने अपने ही विभाग के दो जवानों का चालान काट दिया। एक हवलदार और सिपाही वर्दी पहनकर बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे। उन पर डीएसपी गुरजीत सिंह की नजर पड़ी। उन्होंने दोनों पुलिस जवानों का चालान काट दिया। उल्लेखनीय है कि एसएसपी ने सभी पुलिस वालों को बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने का आदेश जारी किया है।

CG Police: 1-1 हजार का चालान

मतगणना स्थल और उस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था लगाई गई थी। सुबह करीब 5 बजे से पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया था। इस दौरान एक हवलदार और सिपाही बिना हेलमेट लगाए ड्यूटी पर पहुंचे थे। इस दौरान डीएसपी सिंह भी ट्रैफिक व्यवस्था में लगे थे। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोनों का 1-1 हजार रुपए का चालान काटा गया। ट्रैफिक एएसपी ओपी शर्मा ने सभी स्टाफ और नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं।

Updated on:
05 Jun 2024 10:25 am
Published on:
05 Jun 2024 10:24 am
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी