रायपुर

CG Political: भाजपा में विवाद! जिलों की कार्यकारिणी सूची जारी होते ही मचा बवाल, बदले जाएंगे नाम

CG Political: भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भिलाई जिला और मंडल की कार्यकारणी को संगठन को स्थगित किया है..

2 min read
Apr 28, 2026
BJP (Photo Source - Patrika)

CG Political: कांग्रेस की तरह अब भाजपा में भी जिलों की कार्यकारिणी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। फिलहाल ताजा मामला भिलाई भाजुयमो का है। ( CG News ) यहां भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में कुछ ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना दिए गए थे, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर वहां के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति ली। कुछ ने सूची को स्थगित करने की मांग।

CG Political: जल्द जारी होगी सूची

बताया जाता है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल द्वारा 13 मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री की सूची जारी की गई थी, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही विवाद खड़ा हो गया। स्थिति तब और जटिल हो गई जब 10 मंडल अध्यक्षों ने इस सूची को खारिज करते हुए अपनी अलग समानांतर सूची जारी कर दी। इसके चलते कई मंडलों में दो-दो अध्यक्ष और महामंत्री की स्थिति बन गई, जिससे संगठनात्मक असमंजस पैदा हो गया। इसकी शिकायत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तक पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूची को तत्काल स्थगित कर दी।

लगातार मिल रहीं शिकायतें

बताया जाता है कि भाजपा जिला और भाजयुमो की कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर अन्य जिलों से भी प्रदेश संगठन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कहीं जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो कहीं अन्य पदाधिकारियों पर।

पटेल को बनाया मंडल अध्यक्ष

वहीं, प्रदेश भाजपा संगठन ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए सारंगढ़-बिलईगढ़ जिला के सालर मालदा मंडल अध्यक्ष के पद पर योगेश्वर पटेल की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति प्रदेश किरण सिंह देव के निर्देश पर की गई है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी और भी है खबरें..

CG Political News: भूपेश बघेल के कथित AI वीडियो पर कांग्रेस भड़की, कहा- चरित्र हनन की साजिश, FIR की मांग तेज…पढ़ें पूरी खबर

CG Politics: महिला आरक्षण पर सियासत तेज! लता उसेंडी का विपक्ष पर हमला, BJP का देशव्यापी अभियान शुरू…पढ़ें पूरी खबर

CG Politics News: विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर डॉ. चरणदास महंत ने दिया ब्यान, देखें Video

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष मान. डॉ. चरणदास महंत ने ब्यान दिया है। डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर कहा कि यह सत्र प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का अहम अवसर है...पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
28 Apr 2026 01:19 pm
Published on:
28 Apr 2026 01:16 pm
Also Read
View All