
Chhattisgarh Politics News: साय सरकार के मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है।
मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग है। संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद संसदीय कार्य मंत्री का पद रिक्त हो गया था।
Chhattisgarh Parliamentary Affairs Minister: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर केदार कश्यप को बधाई दी. उन्होंने लिखा-" मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं."
यहां 2013 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के मंत्री के रूप में केदार कश्यप का प्रदर्शन चार्ट है, जो बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवा सुधार, शिक्षा उन्नति और आर्थिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को दर्शाता है।