रायपुर

CG Election 2018: भाजपा के घोषणा पत्र में इन वर्गों पर रहेगा फोकस

भारतीय जनता पार्टी ने टिकट वितरण से पहले अपने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए होमवर्क करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एकात्म परिसर में प्रदेश घोषणा-पत्र समिति की पहली बैठक हुई।
2 min read
Sep 30, 2018
amit shah
amit shah

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने टिकट वितरण से पहले अपने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए होमवर्क करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एकात्म परिसर में प्रदेश घोषणा-पत्र समिति की पहली बैठक हुई। समिति के संयोजक व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार के घोषणा पत्र में वर्ष 2025 के विकसित छत्तीसगढ़ की झलक दिखाई देगी। बैठक में समिति के सदस्यों को संभागों का दौर कर सुझाव लेने के लिए भी कहा गया है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा, 2025 को बैस बनाकर इस बार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसमें अटल दृष्टि पत्र की भी छाया होगा। हर बार की तरह इस बार भी ग्राउंड लेवल पर जाकर वहां की जरूरतों और आवश्यकताओं के अनुसार घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

हम जिन वादों और कामों को पूरा कर सकेंगे, उसे ही घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सरोज पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पुन्नूलाल मोहले, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, विधायक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, कार्यालय प्रभारी सुभाष राव और ओपी चौधरी शामिल हुए।

इन वर्गों पर रहेगा फोकस: भाजपा के घोषणा पत्र में युवा, किसान, मजदूर, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योगों पर विशेष फोकस रहेगा। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अब तक इन वर्गों को जो दिया है, उससे ज्यादा दिया जाए। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों को पुराने घोषणा पत्र की कापी दी गई, ताकि सभी सदस्य इसका अध्ययन कर सकें और इसे आगे और बेहतर की सोच के साथ अपने सुझाव दे सकें।

Published on:
30 Sept 2018 06:48 pm