रायपुर

CG Strike News: कर्मचारियों की हड़ताल में जहरीला सांप… देख दहशत में आए लोग, मचा हड़कंप

Strike News: वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। जहाँ वे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है। इसी बीच वे सांपों के आतंक से भी जूझ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2024, 1:03 PM IST
CG Strike News

CG Strike News: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित तुता में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। वहां जल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और शौचालय संकट जैसी समस्याओं का सामना करने के साथ ही अब वे सांपों के आतंक से भी जूझ रहे हैं।

धरना स्थल पर सर्पदंश की घटना पहले भी हो चुकी है, परंतु इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हाल ही में एक कर्मचारी को जहरीले सांप करैत ने काट लिया। हालांकि समय रहते उसे उपचार मिल गया और उसकी जान बच गई। हड़ताल को 42 दिन बीत चुके हैं, लेकिन न ही वन मंत्री और न ही विभागीय अधिकारी उनकी 9 सूत्रीय मांगों पर ध्यान दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले को जल्द (CG Strike News) सुलझाने के लिए बात करेंगे।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. बीच सड़क पर बैठकर गृहमंत्री ने SI अभ्यर्थियों से की बात, देखें Video

छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि अधिकतम 2 हफ्ते में SI भर्ती परिणाम निकल सकता है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. SI रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! हाईकोर्ट ने खारिज की परीक्षा रद्द करने की याचिका

हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भर्ती रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। परीक्षा में असफल होने वाले अभ्यर्थियों ने कोर्ट में डबल बेंच में याचिका लगाई थी। यहां पढ़े पूरी खबर…

3. SI अभ्यर्थियों ने करवाया सामूहिक मुंडन, सरकार से गुहार लगाकर युवतियों ने भी कटवाएं बाल

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी है। कैंडिडेट ने गुरुवार को तेलीबांधा तालाब में सामूहिक रूप से विरोध स्वरूप मुंडन कराया। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
22 Sep 2024, 1:03 PM IST
Published on: