10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur News: बीच सड़क पर बैठकर गृहमंत्री ने SI अभ्यर्थियों से की बात, देखें Video

Raipur News: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि अधिकतम 2 हफ्ते में SI भर्ती परिणाम निकल सकता है।

Google source verification

एसआई भर्ती के अभ्यर्थी अपनी रिजल्ट और नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर डेरा जमाए बैठे रहे। एसआई अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा से बिना मिले वहां से हटने की ठान ली और देर रात तक बंगले के बाह डटे रहे। देर रात 11 बजे के आसपास गृहमंत्री विजय शर्मा SI अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे। बीच सड़क पर जमीन पर बैठकर गृह मंत्री ने SI अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से बात की।

यह भी पढ़ें: Amit Shah CG Visit: 2 दिन के लिए छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, नक्सल विरोधी अभियान की करेंगे समीक्षा…

गृहमंत्री ने कहा सरकार भर्ती को लेकर संवेदनशील है। (Raipur News) कहीं मामला ना अटके इसलिए सब क्लियर करके प्रोसेस आगे बढ़ रहा है। इसके पहले आज SI अभ्यर्थियों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे और सड़क पर बैठकर अभ्यर्थियों से उन्होंने बात की। गृहमंत्री ने लगभग आधा घंटे तक जमीन पर बैठकर अभ्यर्थियों की बात सुनी और उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया।