रायपुर

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों को झटका! नागपुर रूट पर जाने वाली 13 ट्रेनें तीन दिनों तक रद्द, देखें नाम

CG Train Cancelled: गोंदिया–नागपुर रूट पर जाने वाली 13 ट्रेनें तीन दिनों तक रद्द कर दिया है। रेलवे विभाग ने प्रभावित होने वाली ट्रेनों के नाम और समय की सूची जारी की है..

2 min read
Mar 05, 2026
इंडियन रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें (AI Image)

CG Train Cancelled: रेल में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल रेलवे ने गोंदिया-नागपुर की दिशा में जाने वाली 13 मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 6 से 8 मार्च तक के लिए ट्रेनेें प्रभावित रहेंगी। रेलवे विभाग ने नागपुर मंडल के समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग कार्य को कारण बताते हुए यह निर्णय लिया है। यह कार्य रेलवे ट्रैक और संरचना के रख-रखाव के लिए जरूरी है, जिससे यात्री ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

निरस्त की गई ट्रेनों में गोंदिया, नागपुर, और आसपास के क्षेत्रों के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव अस्थायी है और यह गर्डर डी-लांचिंग कार्य की समाप्ति के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।

CG Train Cancelled: कब-कब कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित देखें

1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
9) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
12) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
13) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां

1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

Published on:
05 Mar 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर