रायपुर

CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, भूपेश ने फाग गीत के जरिए सरकार पर कसा तंज

CG Vidhansabha: पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने विधानसभा परिसर में गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया।
less than 1 minute read
Feb 26, 2026
Raipur

CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर चुटकी ली। उन्होंने गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया, जिसमें चूहों द्वारा 7 करोड़ का धान खराब किए जाने की बात सामने आई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने विधानसभा परिसर में गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया। इसमें चूहों द्वारा 7 करोड़ का धान खराब किए जाने की बात सामने आई थी।

भूपेश बघेल ने फाग गीत की तर्ज पर गाया, 'विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, दे दे बुल्लवा मुसवा को।भूपेश के तंज पर भाजपा ने भी इसी अंदाज में पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने शराब और कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

चिमनानी ने गीत गाते हुए कहा कि ‘पकड़ागे, धरागे, मुसवा मन रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे। शराब घोटाला करइया, कोयला घोटाला करइया, कौनों जेल में हे भइया, कौनों बेल में हे भइया, कौनों जिलाबदर। काबर के आगे विष्णु के सुशासन ईहां रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे।

Updated on:
26 Feb 2026 10:18 pm
Published on:
26 Feb 2026 10:18 pm