रायपुर

11 प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा तारीख घोषित, जानें कब होगी पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा

* व्यापम जल्द जारी करेगा शेष ११ परीक्षा की तिथि । * सभी 27 जिलों में होगी परीक्षा केंद्र ।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2019, 7:44 PM IST
EXAM
11 प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा तारीख घोषित, पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा 2 मई को, पढ़े पूरी ख़बर

रायपुर. छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीईटी और पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। व्यापम ने 2 मई को सभी 27 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया है एवं सभी परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली पाली में सुबह 9 से 12:15 बजे तक पीईटी एवं दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5:15 बजे तक पीपीएचटी का पर्चा लिया जाएगा। सुचना मिली है की इन परीक्षा के प्रवेश-पत्र व्यापमं द्वारा अप्रैल माह के अंत में जारी किए जाएंगे। इसके तहत पीईटी के माध्यम से इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी में बीटेक व कृषि अभियांत्रिकी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा, जबकि पीपीएचटी से बी. फार्मेसी व डी. फार्मेसी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए व्यापमं द्वारा 7 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।

11 प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा की तारीख घोषित

























































































S.NO.परीक्षा तारीख पाली शहर
01प्री इंजीनियरिंग टेस्ट2 मई प्रथम 27 जिले
02प्री फार्मेसी टेस्ट2 मई द्वितीय 27 जिले
03प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट9 मई प्रथम27 जिले
04प्री मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस 9 मई द्वितीयरायपुर
05प्री एग्रीकल्चर टेस्ट23 मई प्रथम 27 जिले
06प्री बेचलर ऑफ एजुकेशन7 जून प्रथम 27 जिले
07प्री डिप्लोमा इन एजुकेशन7 जून द्वितीय 27 जिले
08प्रीबीएससी नर्सिंग16 जून प्रथम 5 संभाग
09प्रीबीएबीएड, प्रीबीएससी बीएड16 जूनद्वितीय 5 संभाग
10एमएससी नर्सिंग23 जून प्रथम 5 संभाग
11पोस्ट बेसिक नर्सिंग23 जून द्वितीय5 संभाग


छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा की तारीखें पहले घोषित की गई हैं। छात्र-छात्राएं इसके अनुसार परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। उन्हें सबसे ज्यादा परीक्षा की तारीखों का इंतजार रहता है। इसी वजह से समय सारणी पहले जारी की है। बहुत जल्दी ही सभी परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां भी जारी की जाएंगी। वैसे भी परीक्षा होने के दो महीने पहले आवेदन की तारीख भी जारी की जा सकती है। इससे छात्रों को परेशानियां नहीं होंगी। शुल्क की राशि भी बता दी जाएगी।

डॉ. प्रदीप चौबे, सलाहकार, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल


Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
14 Apr 2019, 7:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगी जारी

Employee transfers: छत्तीसगढ़ में जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक, मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

Chhattisgarh News: राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बुजुर्गों और दिव्यांगों के मौके पर बन रहे फ्री बस पास