रायपुर

CG Vyapam Exam: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त को, हाल में एंट्री से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2025, 10:35 AM IST
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ( File Photo - Patrika )
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ( File Photo - Patrika )

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जा रहा है। इसे लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी (आब्जर्वर) की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।

उन्होंने केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। उन्होंने सभी केंद्रों में दीवाल घड़ी लगाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। रायपुर में परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक 33 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

पढ़ें… क्या हैं निर्देश…

  • परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11.00 बजे से शुरू होगा अत: मुख्य द्वार 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आए।
  • धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
  • चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना वर्जित है।
  • परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
Updated on:
1 Aug 2025, 10:35 AM IST
Published on: