Weather Update: पहाड़ों पर पिछले दिनों जबरदस्त बर्फबारी की वजह से तापमान कम हुआ था। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी एक दिन तक बना रह सकता है।
cg weather update प्रदेश में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। 11 से 13 फरवरी तक प्रदेश के दक्षिणी इलाके में वर्षा हो सकती है। 12 से 14 फरवरी तक उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना है। 15 फरवरी को हल्की वर्षा हो सकती है। बता दें कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में शनिवार से हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। इस अवधि में प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
इसलिए बदला मौसम
Weather forecast पहाड़ों पर पिछले दिनों जबरदस्त बर्फबारी की वजह से तापमान कम हुआ था। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी एक दिन तक बना रह सकता है। 11 फरवरी (Rain) से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने लगेंगे। 11 फरवरी को राजधानी में बादल छा सकते हैं।
अंबिकापुर रहा सबसे
monsoon Alert In Chhattisgarh: प्रदेशभर में गुरुवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा