रायपुर

CG Weather Update : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, अगले कुछ दिनों तक इन जिलों में होगी बारिश….Alert जारी

Weather Update: उत्तर से आने वाली हवाओं के असर से शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान में कोई भी कोई बदलाव नहीं होगा। अभी दो दिनों तक हल्की बदली छाई रहेगी।

2 min read
Feb 03, 2024

Weather Alert In CG: उत्तर से आने वाली हवाओं के असर से शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान में कोई भी कोई बदलाव नहीं होगा। अभी दो दिनों तक हल्की बदली छाई रहेगी। उसके बाद 5, 6 फरवरी को प्रदेश में वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान (Rain) में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक-दो स्थानों पर शुक्रवार को हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री तिल्दा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।

बना हुआ है सिस्टम

एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक मराठवाड़ा और उतरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली है। राजधानी में सुबह के समय कोहरा रहने तथा बाद में आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम (Monsoon) तापमान क्रमशः 30 डिग्री और 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अभी हवा में आ रही है नमी

monsoon Update: हवाओं के साथ नमी आने से लगभग पूरे प्रदेश में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा गए हैं। इस वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों में बर्फबारी एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी हो रही है। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Published on:
03 Feb 2024 08:48 am
Also Read
View All