CG Weather Update: रायपुर राजधानी में पिछले साल जैसे ठंड नहीं पड़ रही है। इसकी मुख्य वजह मौसम में बदलाव है। जनवरी में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में काफी बदलाव आ रहा है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर राजधानी में पिछले साल जैसे ठंड नहीं पड़ रही है। इसकी मुख्य वजह मौसम में बदलाव है। जनवरी में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में काफी बदलाव आ रहा है। इस कारण दिन व रात का पारा कभी चढ़ जाता है तो कभी उतर जाता है। जनवरी का तीसरा सप्ताह चल रहा है।
CG Winter 2025: ऐसे में बाकी दिनों में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इस माह हल्की बारिश का भी ट्रेंड रहा है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से साढ़े 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री के आसपास ज्यादा रहा। पिछले 10 सालों का ट्रेंड देखने से लगता है कि जनवरी में न्यूनतम तापमान 9.9 से 12.6 डिग्री तक रहा है।
जनवरी के तीसरे सप्ताह तक इतना तापमान अभी नहीं गिरा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम, पश्चिम विक्षोभ व दूसरे सिस्टम के कारण तापमान बढ़ जाता है। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान पिछले 10 सालों का तापमान तक नहीं आ पा रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री रहा। कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान की भी यही स्थिति रही।
अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री 18 जनवरी 1906 को दर्ज किया गया।
सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री 27 जनवरी 2009 को रिकार्ड किया गया।
24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 55.4 मिमी 22 जनवरी 1921 में हुई।
सर्वाधिक मासिक वर्षा 134.4 मिमी 1943 में दर्ज की गई।
वर्ष तापमान तारीख
2015 9.9 19
2016 10.4 23
2017 10.7 15
2018 11.3 4
2019 9.9 1
2020 10 12
2021 12 31
2022 10.8 29
2023 10.1 8
2024 12.6 26