रायपुर

CG Weather Updates: कड़ाके ठंड के बीच फेंजल तूफान भी दिखाएगा असर, प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

CG Weather Updates: रायपुर में फेंजल तूफान के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में घने कोहरे छाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2024, 9:02 AM IST
cgnews

CG Weather Updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर में फेंजल तूफान के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में घने कोहरे छाएंगे। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे ठंड में हल्की कमी आ सकती है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में पिछले 12 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

CG Weather Updates: कई जिलों में छाएगा घना कोहरा

CG Weather Updates: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार गुरुवार की रात का अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री था, जो इस सीजन का अब तक की सबसे ठंडी रात थी। इससे पिछले 37 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। वर्ष 1988 में नवम्बर में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज हुआ था, उस वर्ष भी यह स्थिति 29 नवम्बर को ही बनी थी।

प्रदेश में राजधानी समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि बस्तर के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिनों से 14.6 डिग्री पर है। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। जगदलपुर में रात का तापमान रायपुर से ज्यादा 16 डिग्री है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर की दोपहर फेंजल तूफान उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान है। इसके असर से ही प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव आ रहा है।

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वर्षों बाद यहां सरगुजिहा ठंड का तेवर देखने को मिला है। गुरुवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। वर्ष 1988 में नवम्बर में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज हुआ था, उस वर्ष भी यह स्थिति 29 नवम्बर को ही बनी थी।

तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का भी रिकॉर्ड

पिछले 12 दिनों से नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के स्तर के लगातार नीचे बना हुआ है। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। नवम्बर के तापमान के आंकड़ों में न्यूनतम तापमान के लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने का रिकॉर्ड सन 1970 में 16 दिनों का रहा है। इसके बाद 55 वर्षों के अंतराल में इस वर्ष सर्वाधिक पिछले 12 दिनों से नवम्बर में नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे है।

पाट क्षेत्रों में पारा 5 डिग्री से नीचे

उत्तरी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट इलाकों की स्थिति और ही खराब है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। लोगों को दिन में भी राहत नहीं है। सामरी पाट व मैनपाट इलाके का न्यूनतम तापमान ५ डिग्री से भी कम है।

Updated on:
30 Nov 2024, 9:02 AM IST
Published on: