
Winter 2024
Winter 2024: अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर के बाद दुर्ग प्रदेश में सबसे ठंडा जिला है। गुरुवार को मौसम विज्ञान विभाग से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार, दुर्ग का न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। अंबिकापुर में अभी तापमान न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस है, वहीं पेंड्रारोड में यह आंकड़ा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
इसके बाद तीसरे स्थान पर 11.9 डिग्री के साथ जगदलपुर है। इस तरह चौथा स्थान दुर्ग जिले को मिला है। दुर्ग जिले का न्यूनतम तापमान अभी प्रदेश के सभी जिलों की तुलना में औसत से 3.6 कमी पर सबसे कम है।
इसके अलावा दिन में भी ठंडक लग रही है, क्योंकि अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। औसत अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर की शुरुआत से ही ठंडक में और ज्यादा इजाफा संभावित है।
Updated on:
29 Nov 2024 01:44 pm
Published on:
29 Nov 2024 01:44 pm
