14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर इंडिया फ्लाइट में चोरी! यात्री के बैग से 3.70 लाख के गहने गायब, पीड़िता बोली- मदद से किया इनकार…

Air India Flight Theft: एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रही एक महिला यात्री के सूटकेस से सोने के 3.70 लाख के जेवर चोरी हो गए।

2 min read
Google source verification
एयर इंडिया फ्लाइट में चोरी! यात्री के बैग से 3.70 लाख के गहने गायब, पीड़िता बोली- मदद से किया इनकार...(photo-patrika)

एयर इंडिया फ्लाइट में चोरी! यात्री के बैग से 3.70 लाख के गहने गायब, पीड़िता बोली- मदद से किया इनकार...(photo-patrika)

Air India Flight Theft: एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रही एक महिला यात्री के सूटकेस से सोने के 3.70 लाख के जेवर चोरी हो गए। इसकी जानकारी उन्हें एयरपोर्ट से घर पहुंचने पर हुई। इसके बाद एयर इंडिया के स्थानीय कर्मचारियों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने किसी भी तरह की मदद से इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने माना थाने में शिकायत की है।

Air India Flight Theft: एयर इंडिया वालों ने मदद से किया इनकार

शिकायत के मुताबिक सदरबाजार निवासी किरण मालू 12 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर से व्हाया दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचीं। उन्होंने अपने सूटकेस में सोने का 25 ग्राम का नेकलेस रखा था। इसकी कीमत 3.70 लाख रुपए थी। यात्रा के दौरान फ्लाइट का दिल्ली में करीब 5 घंटे हाल्ट हुआ। इसी दौरान उन्हें उनका सूटकेस दिया गया।

इसके बाद फिर फ्लाइट से रायपुर पहुंची। वे एयरपोर्ट से सीधे घर पहुंची। इसके बाद सूटकेस को खोला तो उसमें नेकलेस नहीं था। किसी ने नेकलेस चुरा लिया था। इसकी शिकायत उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट स्थित एयर इंडिया के काउंटर में की, लेकिन कर्मचारी दीप बरुआ और लक्ष्मी नारायणा ने इस संबंध में किसी तरह की मदद से इनकार कर दिया। दूसरी ओर इस संंबंध में किससे बात करनी चाहिए? यह भी नहीं बताया।

कर्मचारियों के रवैए से परेशान पीडि़ता ने माना थाने में मामले की शिकायत की। शुरुआत में माना थाने की महिला स्टॉफ ने भी शिकायत पर कार्रवाई में आनाकानी की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की जानकारी दी।

हैंडलिंग के दौरान चोरी की आशंका

पीडि़ता को आशंका है कि बैग हैंडलिंग और ट्रांजिट के दौरान सूटकेस से नेकलेस चोरी हुआ है। सूटकेस का स्टीकर भी लगा हुआ था। उसका ताला भी टूटा नहीं मिला है। फिलहाल माना पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। माना सीएसपी लंबोदर पटेल ने कहा की मामले की शिकायत मिली है। एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जाएंगे।