रायपुर

सीजीबोर्ड व सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन

शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बोले- कोरोना संक्रमण की दर जहां 4 प्रतिशत से कम वहां खोले जाएंगे स्कूल सीबीएसई 10वीं-12वीं के लिए टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से
less than 1 minute read
सीजीबोर्ड व सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन
सीजीबोर्ड व सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबोर्ड) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूल जल्द खोले जाएंगे।

शिक्षामंत्री स्कूल खोलने को लेकर क्या कहा, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने की तैयारी राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि जिस जिले में कोविड19 संक्रमण दर 4 प्रतिशत से कम है, वहां स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल खोलने की तैयारी अधिकारियों ने पूरी कर ली है। वहीं, सीजीबोर्ड के सचिव के अनुसार 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के हर केंद्र में केंद्र प्रभारियों को आइसोलेशन रूम बनाना होगा। इसमें जिस अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी, वो पीपीपी किट पहनकर परीक्षार्थियों के संपर्क में आएगा। आइसोलेशन रूम में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी को अपनी जरूरतों का सामान लाना होगा।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा-पत्र, उत्तरप्रदेश में लागू करेंगे छत्तीसगढ़ मॉडल
उधर, सीबीएसई ने बुधवार को 10वीं और 12वीं के लिए टर्म-2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक एस. भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने विभिन्न पक्षों से चर्चा और कोविड-19 के हालात को ध्यान में रखते हुए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है। टर्म-2 की परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को ऑब्जेक्टिव और सबजेक्टिव, दोनों तरह के प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : लता मंगेशकर का छत्तीसगढ़ से रहा नाता, एकमात्र छत्तीसगढ़ी गीत भी गाया

Published on:
10 Feb 2022 02:23 am