22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दिन ही मेमू ट्रेनों को नहीं मिले यात्री! रायपुर-कुरुद और रावघाट रूट पर सिर्फ 200 ने किया सफर, रेलवे को बढ़ने की उम्मीद

Raipur Kurud MEMU: रायपुर-कुरुद और रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेनों को पहले दिन यात्रियों का कम प्रतिसाद मिला। दोनों रूटों पर करीब 200 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि, रेलवे को आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
2 min read
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

हिमांशु शर्मा

•

Oct 22, 2026

Raipur Rawghat Train

नई ट्रेनों से सस्ता होगा सफर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Indian Railways: रायपुर से कुरुद और रायपुर से रावघाट के बीच शुरू हुई मेमू ट्रेन को पहले दिन यात्रियों का अपेक्षाकृत कम प्रतिसाद मिला। दोनों रूटों पर बुधवार को करीब 200 यात्रियों ने सफर किया। ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन का नया विकल्प जरूर मिला है, लेकिन शुरुआती आंकड़े रेलवे के सामने यात्रियों की संख्या बढ़ाने की चुनौती भी पेश कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी 68772 रायपुर-कुरुद मेमू में पहले दिन टिकट काउंटर से सुबह की ट्रेन के लिए महज 16 टिकट बिके, जबकि शाम की गाड़ी 68774 में 10 टिकटों की बिक्री हुई। यानी दोनों ट्रेनों के लिए काउंटर से कुल 26 टिकट ही बिके। इसके अलावा एटीवीएम और अन्य माध्यमों से करीब 100 टिकटों की बिक्री हुई।

राजिम तक मिल रहे औसतन 300 यात्री

कुरुद रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ाना रेलवे के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि राजिम तक औसतन 300 यात्री मिलने के बावजूद कुरुद तक चलने वाली ट्रेन में शुरुआती दिन यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

रावघाट-रायपुर मेमू को भी कम प्रतिसाद

गाड़ी 06768 रायपुर-रावघाट मेमू की स्थिति भी पहले दिन कुछ ऐसी ही रही। टिकट काउंटर से इस ट्रेन के लिए केवल चार टिकटों की बिक्री हुई। वहीं, एटीवीएम और अन्य माध्यमों से टिकट लेने वाले औसतन यात्रियों को मिलाकर करीब 100 लोगों ने सफर किया। दोनों रूटों पर ट्रेन संचालन शुरू होने से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन का विकल्प मिला है।

रायपुर सहित 36 स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’

वहीं रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में विशेष अभियान 6.0 के तहत 22 अक्टूबर को ‘पैन इंडिया रेल जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा। रायपुर सहित मंडल के 36 स्टेशनों के अलावा कोचिंग डिपो दुर्ग, पीपी यार्ड भिलाई, मंडल रेलवे चिकित्सालय रायपुर, डीजल लोको शेड रायपुर, इलेक्ट्रिक लोको शेड भिलाई, मेमू शेड भिलाई और उप मंडल चिकित्सालय भिलाई में यह आयोजन होगा।

इस दौरान रेल अधिकारी यात्रियों, युवाओं और आम नागरिकों से सीधा संवाद कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, स्टेशन व्यवस्थाओं से जुड़े सुझाव और शिकायतें सुनेंगे और नियमानुसार निराकरण करेंगे। इसका उद्देश्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, जवाबदेह और यात्री-केंद्रित बनाना है। जनसंवाद के बाद सभी स्टेशनों और रेल परिसरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। मंडल प्रशासन ने यात्रियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।