
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चम्पारण्य को राम वन गमन पथ सर्किट में शामिल किया जाएगा। चम्पारण्य के विकास के लिए योजना बनाई जाएगी। साथ ही कौशल्या माता के जन्म की सही तिथि का पता लगाकर आने वाले समय में कौशल्या माता जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने टीला-हथखोज मार्ग पर महानदी पर पुल निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर इसे अगले बजट में शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संकल्पित
भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना की शुरुआत दो रुपए किलो में गोबर खरीदकर जैविक खाद बनाने से हुई थी, लेकिन अब बिजली उत्पादन, प्राकृतिक पेंट के निर्माण से लेकर गो-काष्ठ बनाने तक का काम इसी योजना में हो रहा है। गोधन न्याय योजना का लाभ 2 लाख से ज्यादा लोग उठा रहे हैं, इनमें लगभग आधी संख्या माताओं और बहनों की है। इस योजना से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य भी हासिल कर रहे हैं। तेल मिल, दाल मिल, राइस मिल की स्थापना का कार्य भी इसी योजना में किया जा रहा है। गोधन की सेवा और संरक्षण के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने, पर्यावरण को बेहतर बनाने, किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के साथ इस योजना से लाखों लोगों को रोजगार भी मिला है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ में एक और जिला, सीएम भूपेश बघेल बोले जल्द अस्तित्व में आएगा सारंगढ़-बिलाईगढ़