
रायपुर. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board Exam 2021) ने 10वीं के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी स्थगित कर दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसकी जानकारी दी।
मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 3 मई से होने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा (12th CG Board Exam) को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की 10वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।
प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के अत्यधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण करीब 25 जिलों में Lockdown किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए कक्षा 12वीं की 3 मई से प्रारंभ होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आगामी निर्णय समयानुसार लिया जाएगा।
इससे पहले 10वीं बोर्ड (10th CG Board Exam) की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में करीब साढ़े आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने Board Exam 2021 के लिए करीब-करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली थी।